{"_id":"f8fcfad4a51477e1f5a31351185da6b8","slug":"jammu-bjp-core-committee-leader-called-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के नेता दिल्ली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के नेता दिल्ली तलब
संजीव दूबे/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Jan 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के फंसे पेंच के बीच अहम सियासी हलचल हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के नेताओं को सोमवार पांच जनवरी को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को होने वाली पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू कश्मीर में सरकार गठन और गठबंधन पर अहम फैसला लिया जा सकता है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, राष्ट्र्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह, विधायक डॉ. निर्मल सिंह, विधायक बाली भगत, महासचिव संगठन अशोक कौल, वरिष्ठ नेता अशोक खजूरिया रविवार चार जनवरी को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
माना जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के साथ भाजपा के केंद्रीय नेताओं की गठबंधन पर चल रही चर्चा के बारे में प्रदेश नेताओं से चर्चा कर कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 सीटें हासिल हुईं हैं। पीडीपी को 28, नेशनल कांफ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली है। अन्य को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी अथवा गठबंधन को 44 सीटों की दरकार है।
ऐसे में पिछले र्कई दिनों से पार्टी के केंद्रीय नेता राम माधव श्रीनगर में पीडीपी और नेकां नेताआें से चर्चा कर चुके हैं। दिल्ली से भी दोनों दलों के साथ भाजपा नेता संपर्क में रहे हैं। ऐसे में अमित शाह प्रदेश भाजपा नेताओं को कोई अहम फैसला सुना सकते हैं।