{"_id":"65397da45c786c362b0f60a4","slug":"jammu-bishnah-katha-cultural-jammu-news-c-10-1-jam1007-231060-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भागवत कथा सुनने मात्र से दूर होती हैं नकारात्मक प्रवृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भागवत कथा सुनने मात्र से दूर होती हैं नकारात्मक प्रवृतियां
Thu, 26 Oct 2023 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलश यात्रा के साथ रेहाल गांव में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आगाज
करुणामई श्यामा ललिता ने संगत को प्रवचनों से किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। भागवत कथा सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र की दुष्ट प्रवृत्तियां दूर होती हैं साथ ही सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। यह ज्ञान करुणामई श्यामा ललिता ने रेहाल गांव में शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के पहले दिन संगत को दिया।
इससे पहले करुणामई श्यामा ललिता (पोलू दीदी) के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते निकली। इसके बाद गांव के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से कलश में जल भरकर वापस सप्ताह कथा स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक श्यामा ललिता ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कथा के पहले दिन कथावाचक करुणामई श्यामा ललिता द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत का महत्तम समझते हुए ज्ञान, वैराग्य तथा भक्ति के विषय पर प्रवचन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया इस अवसर पर पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित रही।