{"_id":"656f878240827f8ac608cf16","slug":"jammu-bishnah-accident-one-death-jammu-news-c-10-1-jam1007-256371-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी गंभीर
Wed, 06 Dec 2023 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिश्नाह-रामगढ़ मार्ग पर चिमने चक के पास शाम को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूटी और ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। रामगढ़ अस्पताल में उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (26) पुत्र वेद प्रकाश निवासी केशो मानसा रामगढ़ और घायल पत्नी बबीता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिशनाह के गांव चक चिमने के पास शाम करीब साढ़ चार बजे स्कूटी (जेके21जे4312) को जख की ओर से आ रहे ई-रिक्शॉ (जेके21जी6658) जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार और उसकी पत्नी बबीता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संदीप कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी बबीता को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। मृतक संदीप कुमार चालक था और निजी स्कूल की बस चलाता था। बिश्नाह पुलिस ने मामला दर्ज ई-रिक्शा को कब्जे ले लिया गया है। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है।