{"_id":"6775ab0267666d271d09b171","slug":"jammu-birth-anivarsary-guru-gobind-singh-jammu-news-c-10-1-jam1007-514640-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धूमधाम से पांच को मनाया जाएगा गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धूमधाम से पांच को मनाया जाएगा गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन को निकलेगा नगर कीर्तन, गुरु नानक देव जी गुरुद्वारा चांद कौर नगर में होगा मुख्य कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिखों के 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम गुरु नानक देव जी गुरुद्वारा चांद कौर नगर में होगा। इस उपलक्ष्य में तीन जनवरी को गुरुद्वारा गुरु नानक देव गुरुद्वारा चांद कौर नगर से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
यह जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) जम्मू के अध्यक्ष रणजीत सिंह तोहरा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया तीन जनवरी को सुबह 10 बजे नगर कीर्तन शुरू होगा। इसके बाद यह विवेकानंद चौक, गुम्मट बाजार, जेपी चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, एशिया होटल, ग्रीन बेल्ट, गांधी नगर, सरकारी अस्पताल गांधी नगर, गोल मार्केट, बैंक ऑफ बड़ौदा चौक गांधी नगर, सचदेवा बुटीक, बाल्मीकि चौक, शिव चौक, खालसा चौक और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर जम्मू में समाप्त होगा।
उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रचारकों के अलावा अन्य राज्यों के प्रमुख प्रचारक भाई हरविंदर सिंह गंगा नगर वाले व ज्ञानी केवल सिंह भाग लेंगे। प्रतिष्ठित प्रतिभागियों में भाई मनदीप सिंह मुरीद (प्रचारक), भाई सुखप्रीत सिंह (हजूरी रागी, दरबार साहिब) और भाई गुरबचन सिंह (हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब, अमृतसर) शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर संयुक्त सचिव एस. रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष एस. जगपाल सिंह, एस. हरजीत सिंह और एस. गुरमीत सिंह मौजूद रहे।