फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu became the winner of Hockey League after a tough competition

Jammu News: कड़े मुकाबले में जम्मू बना हॉकी लीग का विजेता

Thu, 11 Sep 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 11 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jammu became the winner of Hockey League after a tough competition
श्रीनगर। यूथ माई प्राइड अभियान के तहत रविंदर पाल सिंह की स्मृति में श्रीनगर के पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी के महाकुंभ का आयोजन किया गया। 3 से 10 सितंबर तक चलने वाले इस महाकुंभ का आयोजन बादल हॉकी क्लब की ओर से और जम्मू एंड कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में जीएनएन हॉकी क्लब जम्मू ने रोमांचक मैच में बादल हॉकी क्लब श्रीनगर को 2-1 से हराया। तीसरे स्थान पर बीबीएसबी पुंछ की टीम रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य सतनाम सिंह ने बताया कि 3 से 10 सितंबर तक पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर सेकंड हॉकी लीग कम नॉकआउट टूर्नामेंट खेला गया। अंडर-21 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। 8 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तीसरे स्थान के लिए बीबीएसबी पुंछ और श्यामलाल हॉकी क्लब पुंछ के बीच मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले में बीबीएसबी पुंछ 1-0 से विजेता बना। मैन ऑफ द मैच महेश्वर शर्मा रहे।
फाइनल मैच में बादल हॉकी क्लब श्रीनगर और जीएनएन हॉकी क्लब जम्मू के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जीएनएन हॉकी ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गुरप्रीत सिंह रहे। वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट तेजपाल सिंह, टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर बादल हॉकी क्लब से तरनदीप सिंह रहे।

फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नासिर असलम वानी मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि विधायक अहसान परदेसी और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल भी मौजूद रहीं। जम्मू की टीम को ट्रॉफी और 30 हजार रुपये, श्रीनगर की टीम को ट्रॉफी और 20 हजार रुपये और पुंछ की टीम को ट्रॉफी और 10 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed