फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Bathinda Express will run from jammu to Jodhpur, here is the schedule

जोधपुर तक चलेगी जम्मू-बठिंडा एक्सप्रेस, जानिए ट्रेन परिचालन का समय

Tue, 21 Jan 2020 01:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 21 Jan 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Bathinda Express will run from jammu to Jodhpur, here is the schedule
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-बठिंडा एक्सप्रेस(19226/19225) अब जोधपुर तक चलेगी। यह फैसला रेल मंत्रालय ने लोगों की मांग को देखते लिया है। ट्रेन के जोधपुर तक चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। जोधपुर पर्यटन की दृष्टि से काफी विकसित है। 
विज्ञापन

ट्रेन (19226) बठिंडा से सुबह 9:50 पर प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात में 8:35 पर जोधपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन (19225) बठिंडा-जम्मू एक्सप्रेस जोधपुर से सुबह 6:25 पर प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 6:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यह है नया शेड्यूल 
ट्रेन जम्मू से रात 9:30 पर रवाना होगी, जो सुबह 9:40 पर बठिंडा, 11:20 पर हनुमानगढ़, 12:20 सुरतगढ़, दोपहर 3:20 बीकानेर, 4:27 नोखा, शाम 6:03 मेडता रोड, रात 8:35 जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन जोधपुर से सुबह 6:25 पर प्रस्थान करेगी और 8:32 पर मेडता रोड, 10:51 पर नोखा, 12:40 पर बीकानेर, दोपहर 3:25 पर सूरतगढ़, 4:20 पर हनुमानगढ़, शाम 6:30 बठिंडा और सुबह 6:35 पर जम्मू पहुंचेगी। 


जम्मू-सियालकोट रेल लाइन का किया दौरा 
जम्मू-सियालोट रेल लाइन पर आरएस पुरा और सुचेतगढ़ रेलवे स्टेशन को विरासत स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस रेलवे लाइन का उपयोग आजादी के पहले तक किया जाता था।

सोमवार को डीआरएम फिरोजपुर डिवीजन राजेश गुप्ता, एडीआरएम जम्मू रमणीक सिंह और पर्यटन निदेशक जम्मू दीपिका शर्मा ने इन स्टेशनों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने इन प्राचीन रेलवे स्टेशन को विरासत स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed