{"_id":"6794037ecc0e5890b00f8ee4","slug":"jammu-bar-association-jammu-news-c-10-lko1027-530725-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कैट को जानीपुर कोर्ट परिसर में किया जाए स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कैट को जानीपुर कोर्ट परिसर में किया जाए स्थानांतरित
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी स्रोत -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।
बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मजोत्रा ने बताया कि राज्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें जानीपुर कोर्ट परिसर में बहुमंजिला इमारत के निर्माण, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में सभी पदों पर भर्ती करने के बाद उसे जानीपुर कोर्ट परिसर में ही स्थानांतरित करने की मांग उठाई। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं को कैट के सदस्य के रूप में और युवा अधिवक्ताओं को केंद्र सरकार के विभागों और स्वायत्त निकायों में सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग भी राज्यमंत्री से सामने रखी है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रधान निर्मल कोतवाल, उपप्रधान बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन और कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल शामिल रहे।