फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu bar association call jammu band for rasana matter and rohingya issue

J&K: जम्मू बंद में दिखा असर, रोहिंग्या गो बैक के नारों से गूंजा मंदिरों का शहर

Wed, 11 Apr 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 11 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
jammu bar association call jammu band for rasana matter and rohingya issue
jammu band - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के  आह्वान पर जम्मू बंद रहा। मिनी बस और कठुआ, सांबा जाने वाली बसें नहीं चली। कई स्थानों पर तोड़फोड़ और झड़प की घटनाएं हुईं। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन


वन मंत्री लाल सिंह तथा विधायक राजेश गुप्ता की होर्डिंग्स फाड़ दी। जम्मू हाईकोर्ट, डोगरा चौक सहित अन्य जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किए गए। कठुआ में बंद से छह घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। चैंबर आफ कामर्स और ट्रांसपोर्टरों के बंद को समर्थन न देने के बावजूद अधिकांश बाजारों में दुकानों पर ताले लटके  रहे। साथ ही यात्री वाहन सड़कों पर नहीं उतरे। 
विज्ञापन


वकीलों ने जम्मू हाईकोर्ट मार्ग पर टायर जलाकर रैली निकाली, जो शहर और आसपास के क्षेत्रों में गई। रैली की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सलाथिया सहित अन्य वरिष्ठ वकील अगुवाई कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने विक्रम चौक के पास कटड़ा से आ रही एक बस के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी नगर में एक दुकान मालिक से मारपीट और तोड़फोड़ की गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। वकीलों ने शहर के कच्ची छावनी, रघुनाथ बाजार, पुराने शहर, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, नई बस्ती, गांधी नगर, शास्त्री नगर, संजय नगर आदि में रैली निकाल कर जबरन दुकानें बंद कराई।

कई जगहों पर चालकों और दुकानदारों के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी बहस हुई। ट्रांसपोर्ट बंद रहने से कालेज और स्कूलों में आए विद्यार्थी परेशान रहे। हालांकि निजी स्कूलों ने पहले ही शिक्षण संस्थान बंद कर दिए थे। प्रदर्शनकारियों ने आटो रिक्शा से सवारियों को जबरन उतार  दिया। 

यह संगठन रहे शामिल
बंद में युवा राजपूत सभा, टीम जम्मू, जम्मू प्रोविंस पीपुल्स फोरम, शिव सेना, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, बजरंग दल, पैंथर्स पार्टी आदि संगठन शामिल रहे। कठुआ में रेल, नेशनल हाईवे और बाजारों में बंद का व्यापक असर रहा। जिले का हीरानगर सब डिवीजन बंद से सबसे अधिक प्रभावित रहा।

बंद के दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसमें दो पुलिस कर्मी और एक वाहन चालक घायल हो गया। जिला सांबा में तीन घंटे बस सेवा प्रभावित हुई। जिले के सांबा कसबा, घगवाल, जतवाल बंद रहे। लोगों ने रैलियां निकाल प्रदर्शन किए। बंद का उधमपुर में असर नहीं रहा। जिले में सामान्य रूप से सारी गतिविधियां हुईं। संभाग के अन्य जिलों में बंद का ज्यादा असर नहीं रहा। 

इन मु्द्दों पर किया गया था बंद,

-जम्मू से रोहिंग्याओं को बाहर निकालने
-रसाना कांड की जांच सीबीआई को देने
-जनजातीय विभाग की बैठक के मिनट वापस करने
-नौशेरा को जिले का दर्जा देने 

रोहिंग्या गो बैक के लगे नारे
बंद के दौरान वकीलों ने हाथों में तिरंगा लेकर रोष रैली निकाली। इस दौरान रोहिंग्या गो बैक के जमकर नारे लगाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाए। 
जम्मू बार एसोसिएशन के प्रधान बी एस सलाथिया ने कहा कि जम्मू के लोकतांत्रिक सिस्टम को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

जब बार बार कई संगठन मांग उठा चुके हैं कि शहर में बसाए गए रोहिंग्याओं को राज्य से बाहर किया जाए तो क्यों इस मुद्दे को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। यह एक बड़ी साजिश है। जिसमें कोई बोल नहीं रहा। कठुआ के रसाना कांड मुद्दे पर कहा कि इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।

जानबूझ कर इस जांच को सीबीआई को नहीं सौंपा जा रहा। इस कांड को सांप्रदायिकता का रंग देने की कोशिश की जा रही है। नौशेरा को जिला बनाने की मांग पर भी सरकार गंभीर नहीं है। रही बची कसर सरकार ने जनजातीय विभाग की बैठक में पूरी कर दी। जिसमें एक ऐसा फैसला लिया गया, जिससे भू माफियाओं, पशु तस्करों और अतिक्रमणकारियों को सुरक्षा देने की बात कही गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed