{"_id":"6374c91d3d8fd944933551e4","slug":"jammu-bagh-bahu-naka-truck-tipper-accident-spo-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: टिप्पर और ट्रक की टक्कर में SPO की मौत, नाके में ड्यूटी दे रहा था जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: टिप्पर और ट्रक की टक्कर में SPO की मौत, नाके में ड्यूटी दे रहा था जवान
Wed, 16 Nov 2022 04:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 16 Nov 2022 04:57 PM IST
सार
बाहु फोर्ट नाके के पास तड़के सुबह ट्रक और टिप्पर की टक्कर हो गई। इस हादसे में नाके में ड्यूटी दे रहे एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की मौत हो गई।
विज्ञापन
Jammu Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के बाहु फोर्ट नाके के पास तड़के सुबह ट्रक और टिप्पर की टक्कर हो गई। इस हादसे में नाके में ड्यूटी दे रहे एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की मौत हो गई। वहीं, एक चालक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शहर के बाहु फोर्ट नाके के पास सुबह करीब चार बजे ट्रक और टिप्पर की टक्कर हो गई। ट्रक श्रीनगर से तमिलनाडु की ओर जा रहा था। इस हादसे में स्पेशल पुलिस ऑफिसर रजत चौधरी की मौत हो गई। मामले में पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि रजत चौधरी अरनिया के रहने वाले थे और फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन