{"_id":"67d33f4c4793a949360e9541","slug":"jammu-assimbly-session-jammu-news-c-10-lko1027-566370-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वास्थ्य व शिक्षा के बजट में जम्मू से भेदभाव के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वास्थ्य व शिक्षा के बजट में जम्मू से भेदभाव के आरोप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उधमपुर के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में जम्मू की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सदन में वीरवार को चर्चा के दौरान गुप्ता ने आरोप लगाए कि जम्मू के बजट में कटौती कर दी गई है, जबकि कश्मीर में बढ़ाया गया है। उन्होंने हाउस के सदस्यों को 29 विभागों के बजट दस्तावेजों को उपलब्ध न करवाने पर नाराजगी जताई। उनके अनुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में जम्मू निदेशालय को 1536 करोड़ और कश्मीर को 2402 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
बजट का पैसा कहां जाना है कोई स्पष्ट नहीं है। आयुक्त सचिव के पास पैसा चला जाता है। इसी तरह स्कूल शिक्षा विभाग में जम्मू को 4474 करोड़ और कश्मीर को 5439 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जबकि पिछली सरकार के बजट में ऐसा नहीं था। उच्च शिक्षा में जम्मू विश्वविद्यालय को 260 करोड़ और कश्मीर विवि को 343 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
ऐसी अनदेखी क्यों की गई है। कश्मीर की तुलना में जम्मू के लोग अधिक कर दे रहे हैं। बजट आवंटन में पारदर्शिता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा के किश्तवाड़ में विश्व विख्यात नीलम की खनन के शुद्धिकरण की इकाई को लगाने के एक अन्य पूरक प्रश्न में जवाब में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने बताया कि ऐसा कोई प्रस्ताव है तो बैठकर बात करेंगे।