फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, arnia, rspura, political

आम चुनाव में पराजय से कांग्रेस व सहयोगियों में निराशा : राणा

Thu, 21 Dec 2023 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 21 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
jammu, arnia, rspura, political
अरनिया और सुचेतगढ़ में बूथ जनसंवाद कार्यक्रम में बोले मिट जाएगा वजूद
विज्ञापन

कहा, अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम फैसला साबित होगा जनविरोधी राजनीति के ताबूत में आखिरी कील
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया/आरएस पुरा। वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आम चुनावों में पराजय को देखकर प्रदेश कांग्रेस और उसके सहयोगियों में निराशा है। राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के पतन का प्रभाव जम्मू-कश्मीर में भी पड़ेगा। गलत बयानबाजी और जनविरोधी राजनीति के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगियों का वजूद मिट जाएगा। वह बुधवार को सीमावर्ती सुचेतगढ़ और बिश्नाह विधानसभा क्षेत्रों के ठीकरी सुचेतगढ़ और अरनिया में बूथ जन संवाद महाअभियान के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के खात्मे का सुप्रीम फैसला सात दशकों की जनविरोधी राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित हुई है। इस बारे में लोगों को संवैधानिक प्रावधान की अस्थायी प्रकृति के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। अपने निहित स्वार्थ के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक दलों और कांग्रेस की धारणा भेदभावपूर्ण व अन्यायपूर्ण प्रावधान निरस्त या संशोधन से परे है। वे बेनकाब हो गए हैं और अपनी शर्मिंदगी को छिपाने के लिए हास्यास्पद तर्क दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसलिए कार्यकर्ता उन्हें लोगों तक पहुंचाएं, ताकि वह लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील दत्त, प्रभारी राजिंदर सिंह, तरसेम चौधरी, जय भारती, अरनिया मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री चंद्र भूषण, सह प्रभारी हरभजन सिंह पम्मी, पूर्व नपा चैयरमैन रमेश सैनी, पूर्व पार्षद मनोहर लाल राव, कोषाध्यक्ष रोमेश पेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed