फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu,anganbadi workers,sammit

अन्य प्रदेशों की तर्ज पर मिले मानदेय

विज्ञापन
jammu,anganbadi workers,sammit
जम्मू। अन्य राज्यों के अनुसार प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय काफी कम मिल रहा है। यह बहुत ही चिंताजनक है। विपरीत परिस्थितियों में सेवाएं देने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसलिए सरकार से अपील है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर मानदेय बढ़ाया जाए। यह मांग आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष स्वर्णा चौधरी ने गीता भवन में हुए सम्मेलन में उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानदेय में राज्य हिस्सा तीन सौ रुपये ही बढ़ पाया है। 2018 में केंद्र सरकार ने 15 सौ रुपये की बढ़ोतरी की थी। मौजूदा समय में 51 सौ रुपये वेतन दिया जा रहा है। दिल्ली में 11800, पंजाब में 8150 और हिमाचल में 7500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। कम वेतन में आंगनबाड़ी कर्मी काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर ही वेतन जारी किया जाए। मौजूदा समय में कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में काम कर रही हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शारदा देवी को उपाध्यक्ष, रोसू शर्मा को महासचिव, शोभा शर्मा को महासचिव, ज्योति देवी को सहायक कोषाध्यक्ष, रेखा शार्म को प्रचार सचिव, विजय कुुमारी को संगठन सचिव के अलावा सुनीता देवी, चंचल देवी, सुषमा देवी, नीना शर्मा, शकुंतला देवी, ज्योति देवी और अंजू देवी को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed