{"_id":"606592e78ebc3e76a12216aa","slug":"jammu-and-kashmir-wular-dal-nigin-sanasar-manasbal-lake-and-permundal-declared-as-protected-wetland","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वुलर, डल, निगीन, सनासर, मानसबल झील और परमंडल संरक्षित वेटलैंड घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वुलर, डल, निगीन, सनासर, मानसबल झील और परमंडल संरक्षित वेटलैंड घोषित
Thu, 01 Apr 2021 03:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 01 Apr 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
डल झील
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में वेटलैंड के संरक्षण पर जोर दिया गया है। इस दिशा में वुलर, डल, निगीन, सनासर, मानसबल झील के अलावा परमंडल को संरक्षित वेटलैंड घोषित किया गया है। जम्मू कश्मीर में कुल 3754 जल निकाय हैं जो विभिन्न विभागों और एजेंसियों दारा विनियमित किए जा रहे हैं। इसमें वन, वन्यजीव, मृदा, जलसंरक्षण और स्थानीय सरकारी निकाय शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम ने जम्मू कश्मीर वेटलैंड प्राधिकरण की बैठक में वेटलैंड के संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने नोड विभाग वन विभाग को डिजिटल इंवेंटरी, वेटलैंड के जियो दस्तावेज, विकास के लिए इंवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 एंड वेटलैंड (कंजरवेशन एंड मैनेजमेंट) रूल्स 2017 के तहत काम करने को कहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब ड्यूटी पर यातायात पुलिस कर्मी रहेंगे कूल-कूल
विज्ञापन
उन्होंने विभाग को जल संसाधनों के सतत उपयोग के लिए संरक्षण योजनाओं की सिफारिश करने के साथ अधिसूचित आर्द्र भूमि और उनके प्रभाव क्षेत्र के भीतर गतिविधियों के नियमन के लिए एक रणनीति विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने नोडल विभाग से संबंधित नियमों और विनियमों के प्रावधानों के अनुसार संरक्षण के लिए आर्द्रभूमि की पहचान करने के लिए कहा।