फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Weather changed in the valley as after 33 years the nights are hottest in Srinagar

जम्मू-कश्मीर : घाटी में बदले मौसम के रंग, 33 साल बाद श्रीनगर की सबसे गर्म रात

Wed, 28 Jul 2021 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Jul 2021 01:13 AM IST
सार

  • न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, बढ़ गई तपिश
  • बारिश न होने से बढ़ रहा तापमान, कारगिल में दिन का तापमान 37.5 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Weather changed in the valley as after 33 years the nights are hottest in Srinagar
weather jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और कश्मीर में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश से तापमान में गिरावट आई है। लेकिन इसके विपरीत कश्मीर में तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो जुलाई में 33 साल बाद दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जुलाई 1988 को श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बारिश न होने के कारण रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेह और कारगिल में भी तपिश बढ़ी है। श्रीनगर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। इससे तपिश में बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 34.6 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मानसून के बीच इस तरह के मौसम से जम्मू संभाग से अधिक कश्मीर में तपिश कायम है। घाटी के लोगों को बारिश का इंतजार है। कश्मीर के अन्य कई जिलों में भी दिन का तापमान 36 डिग्री तक चला गया है। कुपवाड़ा में 35.2, पहलगाम में 29.6 और गुलमर्ग में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान 37.5 और लेह में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार 
जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान संभावित स्थानों पर बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आई है। 


जम्मू के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ दिनभर बादल छाए रहे। दो दिन से बदले मौसम से दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 30.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में 5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 9.1 मिलीमीटर बारिश हुई। बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 26.6, भद्रवाह में 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 9.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed