फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Vaccines are not gaining momentum due to lack of vaccine, only 14 percent covered over 18

जम्मू-कश्मीर: वैक्सीन की कमी से टीकाकरण को नहीं मिल पा रही गति, 18 से अधिक केवल 14 फीसदी हुए कवर

Wed, 30 Jun 2021 05:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 30 Jun 2021 05:09 PM IST
सार

45 आयु वर्ग में 84 फीसदी और 18 से अधिक आयु वर्ग में 14 फीसदी को टीकाकरण।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Vaccines are not gaining momentum due to lack of vaccine, only 14 percent covered over 18
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर कोविड वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण टीकाकरण अभियान को गति नहीं मिल पा रहा है। जिला स्तर से मांग और क्षमता के मुताबिक वैक्सीन डोज नहीं मिल पाने से व्यापक स्तर पर टीकाकरण को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। निर्धारित स्लॉट के कारण बड़ी संख्या में वैक्सीन केंद्रों से लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। खासतौर पर राजधानी जिला जम्मू में वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति की दरकार है। जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में अब तक 84.46 फीसदी और 18 से अधिक आयु वर्ग में 14 फीसदी लक्ष्य को ही कवर किया गया है।

विज्ञापन


जिला जम्मू से एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू में प्रति माह 3 लाख लोगों का टीकाकरण करने की क्षमता है, इसमें प्रतिदिन 10 लोगों के टीकाकरण के मुताबिक महीने में 3 लाख डोज की मांग की गई है, लेकिन हर 3-4 दिन उन्हें 7-8 डोज उपलब्ध करवाई जा रही है। मंगलवार को भी सिर्फ जिले के लिए 4 हजार डोज ही मिल पाई। जिले में अनुमानित 18 से अधिक आयु वर्ग में 7 लाख 70 हजार और 45 से अधिक आयु वर्ग में 3 लाख 51 हजार से अधिक लोगों के टीकाकरण किया जाना है। लेकिन वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने से ये लंबा खिंच सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: सामाजिक दूरी का पालन न करके खुद ही दिया जा रहा तीसरी लहर को न्योता, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

जानीपुर चिकित्सा केंद्र पर वैक्सीन के लिए पहुंचे सिकंदर भट्ट ने कहा कि वे कई दिन से 18 से अधिक आयु वर्ग की डोज के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन स्लाट न मिलने से उन्हें वैक्सीन नहीं लग पाई है। केंद्र पर पहुंचकर उन्हें जवाब मिलता है कि निर्धारित स्लाट खत्म हो गया है, जिससे उन्हें आगे वैक्सीन दी जाएगी। इसी तरह वैक्सीन के लिए पहुंचे जानीपुर निवासी रोशनदीन नेकहा कि वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण व्यापक स्तर पर अधिक लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। यही हाल अन्य कई जिलों में भी है।

जम्मू कश्मीर के बीस जिलों में 18 से अधिक आयु वर्ग में 6121983 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 848538 लोगों के साथ 14 फीसदी को ही टीकाकरण हो सका है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा.शाहिद हुसैन ने बताया कि मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के लिए 39000-39000 वैक्सीन की डोज पहुंची। संबंधित जिलों में जरूरत के मुताबिक वैक्सीन की डोज की आपूर्ति की जा रही है। जुलाई में वैक्सीन की अधिक खेप पहुंचने की उम्मीद है।

उपराज्यपाल दे सकते हैं कड़ी हिदायतें
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून तक जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में वैक्सीन के 100 फीसदी लक्ष्यको हासिल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंगलवार तक यह लक्ष्य 84 फीसदी ही हासिल हो पाया। बताया जाता है कि बुधवार को उपराज्यपाल स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड वैक्सीन को लेकर सख्त हिदायतें जारी कर सकते हैं। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ टीकाकरण को प्रमुखता से लिया जा रहा है। श्रीनगर में अभी 57.94, कुपवाड़ा में 59.33 और रियासी में 70.81 फीसदी ही टीकाकरण हो सका है। अभी भी प्रदेश में 14 फीसदी टीकाकरण करना बाकी है और उपराज्यपाल के दिशा निर्देशों पर अगले चौबीस घंटे में इसे पूरा कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed