{"_id":"6083d9258ebc3e8d384ba3c4","slug":"jammu-and-kashmir-two-pakistani-drones-seen-near-international-border-firing-by-bsf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की गोलीबारी
Sat, 24 Apr 2021 02:09 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:09 PM IST
सार
आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोनों को मार गिराने की कोशिश में उन पर करीब 15 गोलियां चलाईं जिसके बाद वे पाकिस्तान की ओर लौट गए
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके दो पाकिस्तानी ड्रोन शनिवार तड़के भारतीय सीमा में घुस आए और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि तड़के साढ़े चार और पौने पांच बजे के बीच आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोनों को मार गिराने की कोशिश में उन पर करीब 15 गोलियां चलाईं जिसके बाद वे पाकिस्तान की ओर लौट गए।
पाकिस्तान ड्रोनों का इस्तेमाल हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए करता रहा है। यह ताज़ा कोशिश ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में सरहद पर शांति है। भारत और पाकिस्तान 24 और 25 फरवरी की दरमियानी रात से 2003 के संघर्ष विराम समझौते को बरकरार रखने पर सहमत हुए थे जिसके बाद सीमा पर शांति कायम हुई।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अरनिया के जब्बोवाल और विक्रम सीमा चौकी क्षेत्रों के ऊपर दो ड्रोन मंडराते हुए दिखे। बीएसएफ के जवानों ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद वे वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है कि ड्रोनों ने पाकिस्तान की तरफ लौटने से पहले कुछ गिराया तो नहीं है। अधिकारी ने बताया कि अब तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

पाकिस्तान की साजिश पर डीजीपी ने कही ये बात
इस मामले में प्रदेश के डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से कुछ इलाकों में बार-बार ड्रोन के जरिए हथियार गिराने की कोशिशें की गई हैं। हमने उनकी कोशिशों को नाकाम किया है। संघर्षविराम पर बनी सहमति के बाद बॉर्डर पर बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है।