फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Two dead and four injured after landslide in Baltal

बारिश की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, बालटाल ट्रैक पर भूस्खलन से पांच की मौत

Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Two dead and four injured after landslide in Baltal
amarnath

कश्मीर घाटी में तेज बारिश हो रही है। इस वजह से अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। वहीं बालटाल ट्रैक पर बरारी टॉप के पास भूस्खलन के चलते मंगलवार को तीन यात्रियों की मौत हो गई। चार अन्य घायल भी हैं। जबकि आंध्र प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत हृदय घात व पत्थर लगने से घायल उत्तराखंड के एक यात्री की मौत हो गई। डीआईजी मध्य कश्मीर बीके बिर्दी ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही बारिश के चलते ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रैक पर फिसलन बढ़ गई है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। लगातार बारिश से बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटने वाले भोले भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बालटाल मार्ग पर रेलपतरी व बरारीमार्ग के बीच मंगलवार शाम को भूस्खलन हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक की पहचान ज्योति शर्मा पत्नी बिनोद शर्मा (35) निवासी नारायाणा (दिल्ली) व दूसरे की पहचान अशोक महतो (51) निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है। जो चार लोग घायल हुए हैं उनमें मंसुख लाल (54)निवासी जामनगर (गुजरात)  दो पौनी वाले रियाज अहमद वागे, निवासी बरा रानीपोरा शंगस अनंतनाग व आरिफ हुसैन निवासी खरपोरा, कोकरनाग शामिल हैं। एक घायल के बारे मे जानकारी की प्रतीक्षा है। इन सभी को बालटाल बेस कैंप लाया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी तथा अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बेस कैंप में वाहनों को शिफ्ट किया गया
इससे पहले मूसलाधार बारिश के बाद बालटाल बेस कैंप के कार पार्किंग क्षेत्र में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी के तेज बहाव के कारण कई हल्के वाहनों को ट्रक यार्ड सोनामर्ग में शिफ्ट किया गया है। जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यात्री कैंप क्षेत्र सुरक्षित है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग की मशीनरी को अलर्ट किया गया है। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम के साथ पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

यात्रा ट्रैक पर तीन अन्य यात्रियों की भी हुई मौत

भूस्खलन में मरने वालों में दो की हुई पहचान
1-ज्योति शर्मा, दिल्ली
2-अशोक महतो, बिहार

ये हुए घायल
1- मंसुख लाल, गुजरात
2-रियाज अहमद वागे, अनंतनाग
3-आरिफ हुसैन, कोकरनाग


यात्रा ट्रैक पर तीन अन्य यात्रियों की भी हुई मौत
जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन को गए तीन अमरनाथ यात्रियों की मंगलवार को मौत हो गई। इसमें दो आंध्र प्रदेश और एक उत्तराखंड के हैं। आंध्र प्रदेश के फिवालायम की महिला श्रद्धालु थोटा राधानाम (75)की बालटाल बेस कैंप के सामुदायिक किचन में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार  मौत हार्ट अटैक से हुई है।

एक अन्य आंध्र प्रदेश निवासी राधा कृष्णा शास्त्री (65) की पवित्र गुफा के पास संगम क्षेत्र में हृदयगति रुकने से मौत हुई। दोनों शवों को बालटाल बेस कैंप में औपचारिकताएं पूरी करके परिवारवालों को सौंपा जाएगा। एक अन्य घटना में उत्तराखंड निवासी पुष्कर जोशी गत दिवस बारीमार्ग और रेलपतरी के बीच वाले क्षेत्र में पहाड़ों से पत्थर गिरने से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed