{"_id":"9418cef2064670275ff6e970ad1ee68d","slug":"jammu-and-kashmir-tourism-department-website-was-hacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैक की गई थी जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैक की गई थी जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग की वेबसाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी के लिए टेंडर करने वाले पर्यटन विभाग ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ है कि किसी ने विभाग की वेबसाइट हैक कर ली।
विज्ञापन
इसके बाद टेंडर की जानकारी बदल दी गई। विभाग के अनुसार कुछ दिन पहले उनकी वेबसाइट हैक कर ली गई और कई तरह के कंटेट खत्म कर दिए गए। इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही वेबसाइट को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं, ताकि कंटेट को सुरक्षित रखा जा सके। उल्लेखनीय है कि कश्मीर पर्यटन विभाग की ओर से अपनी वेबसाइट पर टेंडर जारी किया गया।
विज्ञापन
इसमें खरीदे जाने वाले सामान को पाकिस्तान के इस्लामाबाद कैद ए आज यूनिवर्सिटी में स्थापित करने के लिए कहा गया। हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया।
