फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: This NGO is giving free oxygen flowmeter to Corona patients

जम्मू-कश्मीर: यह एनजीओ दे रहा कोरोना मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन फ्लोमीटर

Sun, 30 May 2021 10:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 30 May 2021 10:49 PM IST
सार

ऑक्सीजन सिलिंडर में लगने वाला यह उपकरण काफी जरूरी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: This NGO is giving free oxygen flowmeter to Corona patients
NGO - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ह्यूमन जम्मू एनजीओ ने ऑक्सीजन सिलिंडर में उपयोग होने वाले फ्लोमीटर को तैयार किया है। अब वह इस फ्लोमीटर को निशुल्क मरीजों को मुहैया करवा रहे हैं। कोरोना काल में एनजीओ और स्वयं सेवी संस्थाएं लोगों के लिए देव दूत बनकर सामने आई हैं, ह्यूमन जम्मू ने भी लोगों की मदद के लिए ये पहल की है।   
विज्ञापन


कोरोना में ऑक्सीजन पर निर्भर होम आइसोलेट मरीजों के लिए बाजार से ऑक्सीजन फ्लोमीटर का बंदोबस्त करना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों की परेशानी को समझते हुए ह्यूमन जम्मू एनजीओ की टीम ने इस फ्लोमीटर को तैयार किया। फ्लोमीटर को बनाने में संस्था से जुड़े इंजीनियर किरण वातल और इंजीनियर सिद्धार्थ भट्ट की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन


इन्होंने डॉ. गौतम गोयल, राजेश गुप्ता, प्रेम शर्मा और अश्विनी कुमार के सहयोग से इस चुनौतीपूर्ण कार्य को आसान कर दिया। फ्लोमीटर बनने के बाद इसकी कार्य क्षमता जानने के लिए टीम ने उपकरण की समझ रखने वाले सरदार मोहिंद्र सिंह की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: मां की मौत के 20 दिनों बाद कोरोना ने छीन लिया पिता का साया
 
अब एनजीओ फ्लोमीटर को तैयार कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही है। फ्लोमीटर को डॉक्टरों के परामर्श पर मरीज को निशुल्क दिया जा रहा है। जरूरतमंद लोग ह्यूूमन जम्मू की वेबसाइट www.humanejammu.net पर संपर्क कर इसको हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed