{"_id":"6090dc64eb6654678815d0dd","slug":"jammu-and-kashmir-the-body-of-a-two-month-old-girl-left-in-hospital-by-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमित होने पर दो माह की बच्ची का शव अस्पताल में ही छोड़ गए मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमित होने पर दो माह की बच्ची का शव अस्पताल में ही छोड़ गए मां-बाप
Tue, 04 May 2021 04:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 04 May 2021 04:00 PM IST
सार
बच्ची को कोविड टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव पाई गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के सबसे बड़े जच्चा बच्चा अस्पताल जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर मिली है। दो महीने की कोरोना पॉजिटिव बच्ची की उपचार के दौरान हुई मौत की सूचना मिलने पर अभिभावक शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माता-पिता कठुआ जिले से रविवार को दो महीने की अस्वस्थ बच्ची को अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। बच्ची को कोविड टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव पाई गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोविड संक्रमण बढ़ने से रेलवे स्टेशन पर भी बढ़ी यात्रियों की टेस्टिंग
विज्ञापन
अस्पताल स्टाफ ने महिला व पुरुष को बच्ची की मौत की जानकारी दी और शव लेने के लिए औपचारिकताएं पूरी होने तक इंतजार करने व अपना कोविड टेस्ट करवाने को कहा। लेकिन वह दोनों अस्पताल से चले गए और वापस नहीं लौटे। एसएमजीएस के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दारा सिंह ने मामले की पुष्टि की है।