{"_id":"61f92ac818f45c19d51f4bff","slug":"jammu-and-kashmir-terrorists-opened-fire-on-police-personnel-in-shopian-security-forces-surrounded-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर की फायरिंग, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर की फायरिंग, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, तलाशी अभियान जारी
Tue, 01 Feb 2022 06:13 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:13 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार घटना अमशीजीपोरा की है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) शब्बीर अहमद मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में निशाना बनाया। मंगलवार शाम को हुए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना अमशीजीपोरा की है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) शब्बीर अहमद मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं। गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से धमकी देते हुए भाग निकले। आतंकियों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में उन्हें पहुंचाया, लेकिन हालात नाजुक होने पर उन्हें सैन्य अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि घायल अधिकारी का इलाज चल रहा है। पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले गत 29 जनवरी की शाम आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के हसनपोरा इलाके में घर में घुसकर पुलिसकर्मी अली मोहम्मद गनेई की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन