फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Terrorists' landmine found on LoC, major accident averted

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर आतंकियों की लगाई बारूदी सुरंग मिली, बड़ा हादसा टला

Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
सार

पुंछ के मनकोट सेक्टर में बीएसएफ के डॉग स्क्वायड ने नाकाम की गश्ती दल को उड़ाने की साजिश।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Terrorists' landmine found on LoC, major accident averted
LOC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ जिले के मेंढर इलाके के मनकोट सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों के गश्ती दल को उड़ाने के लिए आतंकियों ने बारूदी सुरंग बिछा दी। बीएसएफ के गश्ती दल ने इसे बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। रविवार को मनकोट क्षेत्र में बीएसएफ के डॉग स्क्वायड ने पेट्रोलिंग के दौरान ऐन मौके पर बारूदी सुरंग खोज कर नष्ट कर दी। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार यह आतंकी साजिश थी, जिसे नाकाम किया गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह मनकोट क्षेत्र में तैनात बीएसएफ की 72वीं बटालियन के जवान बलनोई क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास स्निफर डॉग जुलिट के साथ गश्त पर थे। इस दौरान खोजी कुत्ते ने जमीन के नीचे विस्फोटक होने का संकेत दिया। जगह खोदी गई तो जमीन के अंदर नई बारूदी सुरंग मिली। यह सुरंग इस क्षेत्र से गुजरने वाले सेना और बीएसएफ जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह आतंकियों की साजिश थी, जिसे नाकाम किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: विद्यार्थियों के लिए अभी बंद ही रहेंगे स्कूल-कॉलेज, नाइट कर्फ्यू रात आठ से सुबह सात बजे तक रहेगा जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्षेत्र में सुरंग लगाने की जांच शुरू
भारतीय क्षेत्र में बारूदी सुरंग कैसे लगा दी गई, सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बारूदी सुरंगें और आईईडी बरामद की जा चुकी हैं। मनकोट क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट से पिछले दिनों ही सेना का एक जवान शहीद और दो जवान घायल हो गए थे। ...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed