फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: School-colleges will remain closed for students for now, night curfew will continue from eight to seven in the morning

जम्मू-कश्मीर: विद्यार्थियों के लिए अभी बंद ही रहेंगे स्कूल-कॉलेज, नाइट कर्फ्यू रात आठ से सुबह सात बजे तक रहेगा जारी

Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
सार

कोरोना पर नई निर्देशावली जारी, सीमित संख्या में स्टाफ प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल, कॉलेजों आएगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: School-colleges will remain closed for students for now, night curfew will continue from eight to seven in the morning
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में वर्तमान कोरोना परिदृश्य को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर फिलहाल बंद ही रखने का फैसला सरकार ने लिया है। हालांकि, सीमित संख्या में कोविड टीका लगे हुए स्टाफ सदस्य प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षण संस्थान जा सकेंगे। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


कमेटी ने कोविड प्रोटोकॉल में कोई नई रियायत भी नहीं दी है। पहले की तरह ही रात आठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रदेश के सभी जिलों में लागू रहेगा। इसी तरह इंडोर और आउटडोर कार्यक्रम या समारोह में अधिकतम 25 लोग ही एकत्रित हो सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, दोनों संभागों के मंडलायुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- पीडीपी हमेशा लड़ती रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव ने उपायुक्तों से कहा कि कोविड एसओपी का कड़ाई से पालन करवाएं और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। कोरोना टेस्ट ज्यादा से ज्यादा हो और संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट कर उसका उपचार सुनिश्चित किया जाए, चाहे वह घर पर हो या अस्पताल में। मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उपायुक्तों को अपने संबंधित क्षेत्राधिकार में पॉजिटिविटी रेट पर खास निगरानी रखने के भी निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed