फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Terrorists hurl a grenade at troops of CRPF in Sopore

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड अटैक, तीन जवान घायल

Tue, 04 Sep 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 04 Sep 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Terrorists hurl a grenade at troops of CRPF in Sopore
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। सुरक्षाबलों ने जवानों के दल पर ग्रेनेड अटैक किया है। इस हमले में 3 जवानों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


घटना सोपोर की है। जिस वक्त सुरक्षाबलों का एक दल गश्त पर था, उसी दौरान आतंकियों ने दल पर ग्रेनेड से अटैक कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

पुलवामा में कासो के दौरान भड़की हिंसा, एक की मौत

इससे पहले पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में फैय्याज अहमद नामक एक युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव है। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।

सेना और सुरक्षा बलों ने एक साथ 20 गांवों में सर्च आपरेशन चलाकर आतंकियों की तलाश शुरू की है। इसके विरोध में स्थानीय युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने संयम से काम लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। 

सुरक्षा बलों के व्यापक आपरेशन में सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस, स्पेशल आपरेशन ग्रुप और राष्ट्रीय राइफल्स के जवान शामिल हैं। आपरेशन के दौरान ही युवकों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि सेना को पुलवामा के गुसू और इसके आसपास के गांवों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सुबह करीब 7 बजे पुलवामा के 20 गांवों की घेराबंदी की।

गुसू, शेखपोरा, मित्रीगाम, फरासीपोरा और रोहमू आदि गांवों में सर्च आपरेशन के बाद ओवर ग्राउंड वर्करों ने सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाना शुरू कर दिया।  पत्थरबाज आपरेशन स्थल पर जमा होने लगे और पथराव शुरू कर दिया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुए सुरक्षाबलों द्वारा की गई हवाई फायरिंग के दौरान एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों तैनात किए गए हैं। हिंसक भीड़ को तितर बितर करने के लिए जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। इस कार्रवाई में एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed