{"_id":"62211addd4515f5f7128ff62","slug":"jammu-and-kashmir-temperature-dropped-due-to-rain-and-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बारिश व बर्फबारी से गिरा तापमान, आज और कल साफ रहेगा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : बारिश व बर्फबारी से गिरा तापमान, आज और कल साफ रहेगा आसमान
Fri, 04 Mar 2022 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:15 AM IST
सार
पस्सियां गिरने से छह घंटे बंद रहा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग। गुलमर्ग में 4. 3 सेंटीमीटर हिमपात, जम्मू में दो एमएम बारिश रिकार्ड। शुक्रवार और शनिवार को साफ रहेगा आसमान।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद गुलमर्ग
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला है। प्रदेश के कई हिस्सों में वीरवार को बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुलमर्ग में 4.3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड हुई हैं। जबकि जम्मू में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के करोल एरिया में पस्सियां गिरने के बाद सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात बंद रहा। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के कारण बंद कर दी गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार चार और पांच मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि छह और सात मार्च को फिर से मौसम करवट बदलेगा और सामान्य से भारी बारिश या बर्फबारी कई हिस्सो में हो सकती हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोपहर दो बजे के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। शाम को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहन रवाना किए गए। दूसरी ओर बारिश के कारण जम्मू में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बारिश व बर्फबारी से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ गई हैं। कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों समेत अन्य ऊपरी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग के अलावा साधना टॉप, राजधान पास, जोजिला पास, गुरेज और अन्य ऊपरी इलाकों में बुधवार रात से शुरू हुई बर्फबारी वीरवार को भी जारी रही। वहीं मैदानी इलाकों में वीरवार तड़के बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन
कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
जम्मू 12.0
श्रीनगर 07.0
गुलमर्ग -4. 4
कहां कितनी बारिश (मिली मीटर)
जम्मू 2.0
बटोत 5.8
बनिहाल 4.3