{"_id":"6100fcef8ebc3e583e16d33f","slug":"jammu-and-kashmir-teachers-will-come-to-school-only-for-administrative-work-now-studies-will-be-done-online-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल आएंगे शिक्षक, अभी ऑनलाइन ही होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल आएंगे शिक्षक, अभी ऑनलाइन ही होगी पढ़ाई
Wed, 28 Jul 2021 12:15 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:15 PM IST
सार
अभी केवल उन्हीं शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है, जिनकी जरूरत प्रशासनिक कार्य के लिए है और उन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है।
विज्ञापन
ऑनलाइन कक्षा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर संभाग में शिक्षक अभी सिर्फ प्रशासनिक कार्यों के लिए ही स्कूल आएंगे। शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई अपने घरों से करवाएंगे। जम्मू संभाग के समर जोन में 48 दिन की गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। अभी केवल उन्हीं शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है, जिनकी जरूरत प्रशासनिक कार्य के लिए है और उन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें जलप्रलय: किश्तवाड़ में बादल फटने से पांच की मौत, 40 लोगों की खोज में लगी हैं टीमें
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लासेज नियमित रूप से चलेंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सिर्फ टीका लगवा चुके स्टाफ को प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूलों में बुलाया जा रहा है। अगले आदेश तक ऑनलाइन पढ़ाई शिक्षक अपने घर से ही करवाते रहेंगे।
विज्ञापन