{"_id":"610964fb276c8b73931f1a14","slug":"jammu-and-kashmir-teachers-who-got-vaccinated-in-jammu-division-reached-school-online-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग में टीका लगवा चुके शिक्षक पहुंचे स्कूल, ऑनलाइन हुई कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग में टीका लगवा चुके शिक्षक पहुंचे स्कूल, ऑनलाइन हुई कक्षाएं
Tue, 03 Aug 2021 09:17 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:17 PM IST
सार
वैक्सीन नहीं लगवाने कर्मचारियों के लिए विभाग लगाएगा विशेष वैक्सीनेशन कैंप।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में टीका लगवा चुके कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर आ रहे हैं। मंगलवार को शहर सहित संभाग के सभी स्कूलों में टीका लगवा चुके शिक्षक व अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल से ही ऑनलाइन क्लासेज शुरू की। जम्मू संभाग में अधिकांश टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ टीका लगवा चुके हैं। अब सिर्फ एक से दो फीसदी कर्मचारी ही हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। विभाग ऐसे स्टाफ की जानकारी जुटा रहा है। इनके लिए संख्या के हिसाब से विशेष कैंप के आयोजन की भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि हमारे पास कोई डेटा नहीं है। लेकिन अधिकांश स्टाफ ने वैक्सीन लगवा ली है। ऐसे कर्मचारियों की जानकारी जुटा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। उनके लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाने की तैयारी है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले में सभी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने वैक्सीन लगा ली है। वह नियमित रूप से ड्यूटी पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवाओं की आकांक्षाओं को पंख दे रहा है मिशन यूथ, 2020 में हुआ था गठन
विज्ञापन
नॉन वैक्सीनेटिड स्टॉफ घर से करेगा काम
टीका नहीं लगवा चुके स्टॉफ को छुट्टी पर भेजने का आदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने वापिस लिया है। नए आदेश के तहत अब नॉन वैक्सीनेटिड स्टाफ घर से काम करेगा। निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने मंगलवारक को नए आदेश जारी किया है।