फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Mission Youth is giving wings to the aspirations of the youth, was formed in 2020

जम्मू-कश्मीर: युवाओं की आकांक्षाओं को पंख दे रहा है मिशन यूथ, 2020 में हुआ था गठन

Tue, 03 Aug 2021 06:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 03 Aug 2021 06:59 PM IST
सार

गठन के एक वर्ष में युवाओं सशक्तिरण के लिए कई योजनाओं को किया शुरू।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Mission Youth is giving wings to the aspirations of the youth, was formed in 2020
रोजगार - फोटो : amar ujala

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के लिए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देने के लिए सरकार ने वर्ष 2020 में मिशन यूथ का गठन किया था। मिशन यूथ वर्तमान में युवाओं के लिए हर क्षेत्र में आशा की किरण बनकर उभरा है। उद्यमिता, खेल, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में मिशन यूथ युवाओं की उम्मीदों को नया आसमान दे रहा है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पढ़े-लिखे युवाओं में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। अनुच्छेद 370 हटने के कारण इसमें और वृद्धि हो गई। युवाओं के पास निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर नहीं थे। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के एक वर्ष बाद मिशन यूथ अस्तित्व में आया। मिशन यूथ ने युवा केंद्रित कई योजनाओं को शुरू किया। इसमें मुंबई के सहयोग से युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग इन फाइनेंस सर्विस में शॉट टर्म कोर्स कराए गए।
विज्ञापन


वंचित समाज के मेधावी युवाओं के लिए एलजी-75 छात्रवृत्ति योजना, महिला उद्यमिता तंत्र को बढ़ावा देने के लिए तेजस्वनी योजना, परिवहन क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुमकिन योजना, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे मेधावी युवाओं को निशुल्क कोचिंग के लिए परवाज योजना के तहत छात्रवृत्ति देना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में यूथ क्लब की स्थापना की गई। चार विभिन्न खेलों में एलजी रोलिंग ट्रॉफी का आयोजन करने जैसे कई अन्य प्रयास किए गए हैं। मिशन यूथ ने कम समय में ही युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त: चश्मदीद ने बताया- मैं झील की ओर देख रहा था, तभी इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

31 फीसदी जनसंख्या 18 से 35 वर्ष की
प्रदेश की कुल जनसंख्या 1 करोड़ 25 लाख है। इसमें 18 से 35 वर्ष की आयु वालों की संख्या 31 फीसदी है, जबकि 0-17 वर्ष की आयु वर्ग में 40 फीसदी जनसंख्या है। जम्मू-कश्मीर युवाओं का प्रदेश है ऐसे में मिशन यूथ युवा केंद्रित योजना को महत्व दे रहा है।.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed