{"_id":"647e0dc9da68e1699b0f1975","slug":"jammu-and-kashmir-tamil-nadu-youth-dies-after-falling-tree-in-pahalgam-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में देवदार का पेड़ गिरने से तमिलनाडु के रहने वाले युवक की मौत, घोड़े पर सवार थे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में देवदार का पेड़ गिरने से तमिलनाडु के रहने वाले युवक की मौत, घोड़े पर सवार थे पर्यटक
Mon, 05 Jun 2023 10:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:01 PM IST
सार
पर्यटक की पहचान तमिलनाडु के जनार्थानम के रूप में हुई है, जो बाइसरन में घोड़े पर सवार थे। तभी अचानक देवदार का पेड़ उसके ऊपर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बाइसरन इलाके में सोमवार को देवदार का पेड़ गिरने से तमिलनाडु के एक पर्यटक की मौत हो गई। उसका शव पीएचसी पहलगाम के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पर्यटक की पहचान तमिलनाडु के गोविंथा राजलू के पुत्र जनार्थानम के रूप में हुई है, जो बाइसरन में घोड़े पर सवार था, तभी अचानक देवदार का पेड़ उसके ऊपर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला झारखंड निवासी
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के राजबाग इलाके में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति मृत मिला है। उसकी पहचान अरुण कुमार निवासी रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शहर के राजबाग इलाके में बेहोश मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन