जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के अचबल इलाके में मिली आईईडी, कोकरनाग-अचबल रोड पर यातायात ठप
कोकरनाग-अचबल रोड पर आईई़डी मिलने की वजह से यातायात को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विस्तार
दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के अचबल इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे आईईडी मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोकरनाग अचबल रोड पर आईईडी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि अचाबल पर पत्थर की खदान के पास एक संदिग्ध चीज पड़ी मिली। इस बीच कोकरनाग-अचबल रोड पर यातायात को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सचिवालय कर्मचारियों का आधा माह छुटि्टयों में बीतेगा, जानिए कब-कब होगें अवकाश