{"_id":"60a4bb9aa10ce760fd684e88","slug":"jammu-and-kashmir-staff-will-be-posted-in-drdo-hospital-jammu-on-contract-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनुबंध के आधार पर डीआरडीओ अस्पताल जम्मू में होगी स्टाफ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनुबंध के आधार पर डीआरडीओ अस्पताल जम्मू में होगी स्टाफ की तैनाती
Wed, 19 May 2021 12:47 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 19 May 2021 12:47 PM IST
सार
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डा शशि सूदन की अध्यक्षता में सरकार ने बनाई कमेटी
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू में 500 बेड वाले डीआरडीओ के अस्थायी अस्पताल के लिए स्टाफ की भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने मंगलवार को जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डा शशि सूदन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
कमेटी में नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक और स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू को सदस्य बनाया गया हैं। एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू के प्रशासक सदस्य सचिव रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा। वहीं श्रीनगर में बने रहे डीआरडीओ के कोविड अस्पताल के लिए भी जीएमसी श्रीनगर की प्रिंसिपल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: 25 तक जम्मू में बन जाएगा डीआरडीओ का अस्पताल, स्टाफ तैनाती पर कवायद ही शुरू नहीं
विज्ञापन
एक साल के लिए अनुबंध के आधार पर दोनों कोविड अस्पतालों के लिए 1366 नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होगी। प्रत्येक कोविड अस्पताल के लिए 683 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इसमें मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट, फिजिशियन, एनेसथिसियासिस्ट, पीडियाट्रिशियन, मेडिकल अफसर, नर्सिंग सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एक्स रे तकनीशियन, इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, डाटा एंट्री आपरेटर, नर्सिंग आर्डली, सेनीटरी वर्कर के पद शामिल रहेंगे।