फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DRDO hospital to be built in Jammu by 25, drill not yet started on staff deployment

कोरोना का कहर: 25 तक जम्मू में बन जाएगा डीआरडीओ का अस्पताल, स्टाफ तैनाती पर कवायद ही शुरू नहीं

Wed, 19 May 2021 11:34 AM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 19 May 2021 11:34 AM IST
सार

कोविड अस्पतालों में अनुबंध पर स्टाफ के सहारे चल रहा काम। बड़ा सवाल-डीआरडीओ अस्पताल में स्टाफ की तैनाती कहां से होगी। करीब सौ डॉक्टरों व एक हजार पैरा मेडिकल स्टाफ समेत अन्य स्टाफ की तत्काल होगी जरूरत।
 

विज्ञापन
DRDO hospital to be built in Jammu by 25, drill not yet started on staff deployment
hospital Bed - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

डीआरडीओ की तरफ से भगवती नगर में बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल को 25 मई को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने की तारीख लगभग तय हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां तैनात होने वाले स्टाफ को लेकर कोई कवायद शुरू नहीं की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 500 बेड वाले अस्पताल में सौ डॉक्टर और एक हजार पैरामेडिकल स्टाफ सदस्याें समेत अन्य की तैनाती करनी होगी।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में जीएमसी व अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में कोविड मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ की कमी है। जैसे तैसे अनुबंध पर स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। ऐसे में भगवती नगर में डीआरडीओ के 500 बेड वाले अस्थायी कोविड अस्पताल में स्टाफ की तैनाती चुनौती बन गई है। जीएमसी जम्मू में संभाग के अति गंभीर कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाता है। ऐसे में स्टाफ पर्याप्त न होने के चलते 250 नर्सों को अनुबंध पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह लैब तकनीशियन समेत कोविड व्यवस्था से जुड़े अन्य पदों पर भी स्टाफ की तैनाती कर काम चलाया जा रहा है। वरिष्ठ डॉक्टर पहले से ही सीमित संख्या में होने के कारण जूनियर डॉक्टरों से लेकर पीजी छात्र भी कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। कुछ यही हाल अन्य अस्पतालों का भी है। 25 मई को भगवती नगर में डीआरडीओ की तरफ से 500 बेड वाला कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। इस अस्थायी अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार को डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की तैनाती करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्व रक्षा मंत्री का सियासी सफर: आतंकवाद के दौर में वीडीसी बन निभाई थी अहम भूमिका, निधन पर पीएम मोदी ने ये कहा

स्टाफ तैनाती की जानकारी नहीं
इस बारे में जीएमसी जम्मू व अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों की प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. शशि सूदन शर्मा ने कहा कि जीएमसी अस्पताल में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए 250 नर्सों को अनुबंध पर भर्ती किया गया है। अन्य स्टाफ की कमी भी अनुबंध के आधार पर पूरी करने की प्रक्रिया जारी है। डीआरडीओ अस्पताल में स्टाफ की तैनाती कहां से होगी, इस विषय पर अभी चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed