फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Shabir Ahmad Bhat affiliated with BJP shot dead by terrorists in Pulwama

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की भाजपा कार्यकर्ता शबीर अहमद की हत्या

Wed, 22 Aug 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 22 Aug 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Shabir Ahmad Bhat affiliated with BJP shot dead by terrorists in Pulwama
शबीर अहमद भट्ट - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने मंगलवार रात करीब 2.30 बजे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान शबीर अहमद भट्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भट्ट भाजपा से जुड़ा था। भट्ट की हत्या आतंकवादियों ने उनके पुलवामा स्थित घर में घुसकर की। हमले के बाद आतंकी फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर भाजपा ने शबीर अहमद भट्ट को श्रद्धांजिल दी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक जताया। शाह ने ट्वीट किया, 'बीजेपी कार्यकर्ता शब्बीर अहमद भट्ट की मौत की खबर से बहुत अधिक दुखी हूं। इस कायराना हरकत की घोर निंदा करता हूं। अतिवादी कश्मीर के युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं। हिंसा का यह चक्र लंबे समय तक नहीं चल सकता।' 
विज्ञापन


 



बता दें कि, मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया थ। कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के काचलू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed