{"_id":"615c1b3f8ebc3efaa6443c7a","slug":"jammu-and-kashmir-selfie-point-will-be-built-in-bc-road-other-facilities-including-footpath-will-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बीसी रोड में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, फुटपाथ समेत मिलेंगी अन्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : बीसी रोड में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, फुटपाथ समेत मिलेंगी अन्य सुविधाएं
Tue, 05 Oct 2021 03:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 05 Oct 2021 03:00 PM IST
सार
इसका काम जोरों पर चल रहा है। अगले सप्ताह तक काम पूरा होने की संभावना है। यहां नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। नाले पर स्लैब पड़ने के बाद अन्य प्रोजेक्टों पर भी काम होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसी रोड में लोगों को सुविधाएं मिलने जा रही हैं। यहां पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने के बाद यहां पर लोग सेल्फी ले सकेंगे। इसका काम जोरों पर चल रहा है। अगले सप्ताह तक काम पूरा होने की संभावना है। यहां नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। नाले पर स्लैब पड़ने के बाद अन्य प्रोजेक्टों पर भी काम होगा। यहीं पर पार्किंग सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा टू लेन सड़क में वाहनों की आवाजाही होती रहेगी। पहले यहां पर पाइपों का जाल था। इस कारण लोगों को चलने परेशानी आती थी। अब लोगों के लिए अलग से पैदल रास्ता भी बनाया जाएगा। पहले सड़क से गुजरना पड़ता था। ऐसे में हादसे की आशंका रहती थी।
विज्ञापन
वर्टिकल गार्डन में फव्वारा लगाने पर काम तेज
ज्यूल चौक में वर्टिकल गार्डन में फव्वारा लगाने पर काम भी तेज गति से चल रहा है। आगामी माह से इनको चालू किया जाना है। इसमें खास बात रहेगी कि पानी ऊपर से नीचे की ओर गिरेगा। इसमें तिरंगा साइन में पानी गिरेगा, जो रात के समय विशेष आकर्षक का कारण बनेगा। अभी तक 70 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दूधपत्री को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने की तैयारी, सेना ने किया महोत्सव का आयोजन
बीसी रोड में सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। इस पर काम अगले सप्ताह पूरा हो जाएगा। इसके अलावा नाले पर काम चल रहा है। स्लैब डलने के बाद यहां पर पार्किंग और पैदल रास्ता भी बनाया जाएगा। - हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, नगर निगम