फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Pakistani intruder caught in Samba dies in GMC

जम्मू-कश्मीर: सांबा में पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए की जीएमसी में मौत

Fri, 28 May 2021 07:52 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 28 May 2021 07:52 PM IST
सार

जवानों ने उसे ललकारा, लेकिन वह आगे ही बढ़ता गया। जवानों ने फायरिंग की जिसमें वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Pakistani intruder caught in Samba dies in GMC
जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सीमा

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के जिले की बैनगलाड की बंद टिप से घुसपैठ करते वक्त बीएसएफ की फायरिंग में घायल पाकिस्तानी घुसपैठिए की शुक्रवार को मौत हो गई। गत 18 मई को भारत-पाकिस्तान सीमा की अग्रिम पोस्ट बंद टिप पर तैनात बीएसएफ की 48 वीं वाहिनी के जवानों ने एक घुसपैठिए को भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एक तरफ कोरोना, दूसरी तरफ जीएमसी के टूटे व्हीलचेयर और स्ट्रेचर बढ़ा रहे मरीजों का दर्द
विज्ञापन


जवानों ने उसे ललकारा, लेकिन वह आगे ही बढ़ता गया। जवानों ने फायरिंग की जिसमें वह घायल हो गया। उसकी पहचान सैयद असीम राजा काजमी निवासी डंगा सिंह बिल्डिंग हाउस न. 11 लाहौर, पाकिस्तान के रूप में हुई। घायल का उपचार जीएमसी जम्मू में चल रहा था, जहां उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठिए ने अपना नाम असीम निवासी लाहौर बताया था। पाकिस्तान की ओर से बीते एक महीने में दो बार बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की गई थी। आठ बार पाकिस्तान के ड्रोन बॉर्डर पर नजर आ चुके हैं। तीन बार बीएसएफ ने पाकिस्तान के ड्रोन पर फायरिंग की है। तीन ही बार ड्रोन से फेंके गए हथियारों को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed