फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir: security forces killed one Pakistani intruder another arrested on border

Jammu And Kashmir: बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक घुसपैठिया ढेर, दूसरा गिरफ्तार

Tue, 22 Nov 2022 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Nov 2022 01:12 PM IST
सार

पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक घुसपैठिए को आज सुबह 2:30 बजे जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया। उसे सैनिकों द्वारा चेतावनी दी गई थी लेकिन वह भारत की सीमा की ओर बढ़ता रहा।

विज्ञापन
Jammu And Kashmir: security forces killed one Pakistani intruder another arrested on border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिये को मार गिराया है। जबकि एक घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक घुसपैठिए को आज सुबह 2:30 बजे जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया। उसे सैनिकों द्वारा चेतावनी दी गई थी लेकिन वह भारत की सीमा की ओर बढ़ता रहा। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है। यह जानकारी बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर, बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद बाड़ लगाने के लिए पहुंचे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इलाके की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी तरह की घुसपैठ को अंजाम नहीं होने देंगे- डीके बूरा

घुसपैठ को लेकर बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल डीके बूरा ने कहा कि पाकिस्तात की ओर से रात में घुसपैठ करने की दो घटना हुई हैं, जोकि एक ढ़ाई बजे और दूसरी 4 बजे के आसपास हुई है। इनमें से एक को हमने मार गिराया है और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आगे उन्होंने कहा कि ये यह दर्शाता है कि सीमा पार से बॉर्डर को पार करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन हम किसी भी तरह की घुसपैठ को अंजाम नहीं होने देंगे। जम्मू में जो ड्रोन ड्रॉपिंग है वे कम हुए हैं, उसके लिए कई उपाय किए गए हैं।
 

सरहद पर कोहरा पड़ना शुरू, 9 आतंकी शिविरों से घुसपैठ की आशंका

सरहद पर घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इसकी आड़ में सीमा पार बैठे आतंकी घुसपैठ की ताक में हैं। अगला एक महीना सेना और बीएसएफ के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस बीच खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि राजोरी और पुंछ जिलों की एलओसी के पार 9 जगहों पर शिविरों में आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इसे देखते हुए दोनों जिलों की पुलिस, बीएसएफ और सेना की ओर से सीमांत गांवों के ग्रामीणों को विश्वास में लेकर सतर्क किया गया है। कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध देखे जाने पर तुरंत पास में मौजूद किसी भी सुरक्षा एजेंसी के लोगों को जानकारी दें। 

सूत्रों के अनुसार दोनों जिलों की एलओसी के पार पीओके में गोरे गुजरां, खुई रत्ती, सब्जाकोटी, समोली, भिंबर, निकयाल, हजीरा, तत्ता पानी, दोवराज में आतंकी शिविर हैं। यहां आतंकी घात लगाकर बैठे हुए हैं। यह आतंकी बैट हमला, फिदायीन हमला या किसी थाने या सैन्य प्रतिष्ठान पर ग्रेनेड हमला करने की ताक में हैं। खुफिया एजेंसियों की ओर से सेना, बीएसएफ और पुलिस को सूचित किया गया है। बता दें कि अभी तीन दिन पहले ही राजोरी जिले के नौशेरा कलाल इलाके में एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ का बड़ा प्रयास विफल किया गया है। 

तकनीकी उपकरण मजबूत किए

सूत्रों का कहना है कि घने कोहरे में सर्च करने के लिए सेना की तरफ से आधुनिक सर्च लाइट का इस्तेमाल किया जाता है। इस बार सर्च लाइट की क्षमता को बढ़ाया गया है, ताकि यहां पहले अगर 10 फुट तक कोहरे में देखा जाता था तो अब 20 फुट तक भी देखा जा सके। जम्मू में सेना के प्रवक्ता का कहना है कि यूं तो 12 महीने ही जवान सतर्क रहते हैं, लेकिन निश्चित तौर पर घने कोहरे में कुछ चुनौती बढ़ जाती है, जिससे निपटने के लिए पूरी तैैयारी है। हालांकि उन्होंने कहा कि आतंकियों के घुसपैठ की कोई पुख्ता सूचना तो नहीं, लेकिन इससे निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed