फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir school education board announces 10th class results of winter zone of jammu division

दसवीं बोर्ड परीक्षा में चमके होनहार, लड़कियों ने मारी बाजी, 66.56 प्रतिशत ने पास की परीक्षा

Tue, 02 Mar 2021 03:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Mar 2021 03:52 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir school education board announces 10th class results of winter zone of jammu division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू संभाग के विंटर जोन की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। पिछले वर्ष नवंबर में हुई परीक्षा में 24842 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 16536 ने सफलता हासिल की है, जबकि 8179 असफल रहे। परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों का कुल प्रतिशत 66.56 रहा। इसमें 64.52 प्रतिशत लड़के और 68.98 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं। 

विज्ञापन


कोविड की चुनौती के बीच आयोजित इन परीक्षा में इस बार सरकारी स्कूलों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। पिछले वर्ष सरकारी स्कूलों के छात्रों की सफलता दर 46.19 प्रतिशत थी, जो इस 63.38 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस परीक्षा 396 छात्रों को ए1 ग्रेड मिला है जबकि 2025 को ए2, 3359 को बी1, 4278 को बी2, 4191 को सी1, 2227 को सी2 और 101 को डी ग्रेड मिला है। 
विज्ञापन


प्रति विषय की बात करें तो साइंस विषय में सबसे ज्यादा 86.77 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की, जबकि मैथ में सबसे कम 77.76 प्रतिशत बच्चे ही सफल हो पाए। जेएंडके स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरमैन वीना पंडिता ने कहा कि कोरोना की चुनौती की बीच सफल परीक्षा का आयोजन करना स्कूल शिक्षा विभाग के लिए गर्व का पल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस में सफलता का प्रतिशत सबसे अधिक रहा 
दसवीं बोर्ड परीक्षा में साइंस विषय में छात्रों की सफलता का दर सबसे अधिक रहा है। साइंस विषय में 24842 छात्रों में 86.77 प्रतिशत सफल रहे। वहीं इंग्लिश विषय में 24842 में 81.49, मैथ में 24842 में से 77.76, हिंदी में 6740 में 83.16 प्रतिशत, उर्दू में 18102 में 82.45 प्रतिशत, सोशल स्टडीज में 24842 में 80.48  प्रतिशत छात्रा सफल रहे। वहीं एक छात्रों को एक वर्ष तक परीक्षा से अयोग्य किया है, जबकि 43 छात्रों की परीक्षा की रद्द किया गया, 30 ऐसे छात्र है जिला परिणाम जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed