{"_id":"60235fb5b1c65b06bd270e25","slug":"jammu-and-kashmir-sarpanches-will-gain-administrative-experience-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर:राजस्थान से प्रशासनिक अनुभव हासिल करेंगे सरपंच, दूसरा दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर:राजस्थान से प्रशासनिक अनुभव हासिल करेंगे सरपंच, दूसरा दल रवाना
Wed, 10 Feb 2021 09:53 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
dal lake Jammu Kashmir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से 40 सरपंचों का एक दल राजस्थान का दौरा कर वहां के प्रशासनिक स्तर के अनुभव हासिल करेगा। राजस्थान जाने वाले सरपंचों का यह दूसरा दल पांच दिवसीय प्रशिक्षण यात्रा पर रहेगा। इस दौरे पर सरपंचों को राजस्थान में सर्वोत्तम प्रशासनिक प्रणाली की जानकारी दी जाएगी। सरपंचों को नेताओं के साथ चर्चा करने के साथ प्रमुख योजनाओं आदि के कार्यान्वयन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
निदेशक पंचायत, राकेश श्रीनगल और निदेशक ग्रामीण विकास जम्मू सुदर्शन कुमार ने दल के सदस्यों से बातचीत की। सरपंचों को जोर दिया गया कि वे फील्ड एक्सपोजर टूर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सरपंचों को ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वयं के स्रोत से राजस्व जुटाने, बजट की तैयारी, जीपीडीपी, एसडीजी के साथ मनरेगा के तहत श्रम बजट के एकीकरण, विभिन्न स्तरों पर पंचायत विकास योजनाओं का एकीकरण के अलावा अन्य गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अफजल गुरु की बरसी पर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी, हमले की आशंका पर सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
ये प्रयास केंद्र शासित प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद देंगे। इसके साथ ग्रामीण स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने और पंचायती को भौतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। निदेशक ग्रामीण विकास ने कहा कि यह सरपंचों की सफल और उपयोगी यात्रा है।