{"_id":"6a53f789015eca3e530b9300","slug":"jammu-and-kashmir-samba-news-c-289-1-sjam1009-113553-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घगवाल में 18 साल बाद फिर खुलेगी अपनी मंडी, किसानों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घगवाल में 18 साल बाद फिर खुलेगी अपनी मंडी, किसानों में खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के घगवाल क्षेत्र में करीब 18 वर्षों से बंद पड़ी अपनी मंडी को दोबारा शुरू किए जाने की पहल से स्थानीय किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से वह इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे और अब स्थानीय विधायक के प्रयासों से मंडी दोबारा खुलने की उम्मीद जगी है।
किसान रमेश लाल, सज्जू राम, अवतार सिंह और देवेंद्र सिंह ने बताया कि 18 साल पहले घगवाल के टपयाल में अपनी मंडी शुरू की गई थी ।किसान अपनी सब्जी ले कर मंडी में जा कर स्वयं ही सब्जी की बिक्री करते रहे थे। बाद में विभाग की अनदेखी से मंडी बंद हो गई। किसान भी परेशान रहे। कई बार उन्होंने जिला प्रशासन को मंडी को शुरू करने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उनके अनुसार कि अपनी मंडी के शुरू होने से वह अपनी सब्जियां सीधे मंडी में बेच सकेंगे, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। किसानों ने कहा कि वर्तमान में सब्जियां आढ़तियों के माध्यम से बिकती हैं, जहां उन्हें अक्सर उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता। आढ़ती अपनी सुविधा के अनुसार कीमत तय कर देते हैं, जिससे किसानों का मुनाफा कम हो जाता है। अब बेहतर मूल्य मिल सकेगा।