फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir ready for Shivratri, beautifully decorated temples

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि को लेकर देविकानगरी हुई तैयार, उधमपुर के देविका घाट को विशेष तौर सजाया

Mon, 28 Feb 2022 05:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 05:40 PM IST
सार

महाशिवरात्रि को लेकर देविका घाट में प्रवेश के लिए विशेष प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके साथ भगवान शिव की बड़ी प्रतिभा पर विशेष तौर लाइटिंग की गई है। यह लाइटिंग रात के समय देविका घाट की सुंदरता को चार चांद लगा रही है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir ready for Shivratri, beautifully decorated temples
Shivratri Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर देविकानगरी उधमपुर पूरी तरह से तैयार हो गई है। शहर व ग्रामीण इाकों में स्थित शिव मंदिरों को सजा दिया गया है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व देविका घाट पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है। देविका घाट पर स्थित भगवान शिव की प्रतिमा को विशेष तौर पर सजाया गया है और तट पर स्थित मंदिरों को भी सजाया गया है। कोरोना संकट से थोड़ी राहत मिलने के बाद इस बार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में लोग पूजन के लिए पहुंचते हैं

2021 में कोरोना संकट की पाबंदियों के कारण महाशिवरात्रि का पूर्व धूमधाम के साथ नहीं मनाया जा सका था। लेकिन इस बार धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और इसको लेकर विशेष तौर पर देविका में कार्यक्रम का आयोजन होगा। देविका नदी के तट पर प्राचीन आप शंभू शिव मंदिर है और इसमें महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में लोग पूजन के लिए पहुंचते हैं। देविका घाट का करोड़ों की लागत से सौंदर्यकरण किया गया है और इसी कारण इस बार देविका में महाशिवरात्रि का पर्व खास होगा।

विज्ञापन


भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा पर विशेष तौर लाइटिंग की गई 

इस बार महाशिवरात्रि को लेकर देविका घाट में प्रवेश के लिए विशेष प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके साथ भगवान शिव की बड़ी प्रतिभा पर विशेष तौर लाइटिंग की गई है। यह लाइटिंग रात के समय देविका घाट की सुंदरता को चार चांद लगा रही है। इसके साथ आप शंभू मंदिर का भी सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर की लाइटिंग भी सभी को आकर्षित कर रही है। इस बार देविका नदी के तट पर भंडारे का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप शंभु मंदिर को सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा

मंदिर व प्रतिभा की सुंदरता को देखने के लिए दोपहर से ही लोगों का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके साथ के अंदर अन्य शिव मंदिरों को भी सजाने का काम पूरा कर दिया है। आदर्श कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष पूजन किया जाएगा। देविका तट पर स्थित आप शंभु मंदिर को सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

महाशिवरात्रि की तैयारियों को दिया अंतिम रूप 

इसमें श्रद्धालु सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर कतारों में लग कर भगवान के दर्शन करने व माथा टेकने का सुख प्राप्त कर सकेंगे। जिब इलाके में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सनातन धर्म सभा की तरफ से लगातार दूसरे वर्ष महाशिवरात्रि को लेकर शोभा यात्रा नहीं निकाली गई। जबकि हर वर्ष महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शोभा यात्रा का आयोजन किया जात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed