फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: read five big news of the state including Two pilots killed in army helicopter crash, NIA raids in many places of the state

जम्मू-कश्मीर: सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत, प्रदेश के कई स्थानों में एनआईए की छापेमारी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 21 Sep 2021 04:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 21 Sep 2021 04:44 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। नाग देवता मंदिर के ऊपर शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई है। वहीं जम्मू में आईईडी बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। साथ ही कोविड टीकाकरण को गंभीरता से न लेने वाले लोगों पर सख्ती की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्तर पर कम से कम कोविड की पहली खुराक को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: read five big news of the state including Two pilots killed in army helicopter crash, NIA raids in many places of the state
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। नाग देवता मंदिर के ऊपर शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन


जम्मू में आईईडी बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर कश्मीर और जम्मू में स्थित सात ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन


कोविड टीकाकरण को गंभीरता से न लेने वाले लोगों पर सख्ती की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्तर पर कम से कम कोविड की पहली खुराक को अनिवार्य कर दिया है। पहली खुराक नहीं लेने वालों को सरकारी कार्यालयों, शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक परिवहन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 2 अक्तूबर से आने नहीं दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन को जल्द दोगुना किया जाएगा। 75 वर्षों में तीन हजार मेगावाट बिजली बन रही है। पांच साल में छह हजार मेगावाट उत्पादन होगा। इससे प्रदेश बिजली में सरप्लस हो जाएगा, नतीजतन यहां बिजली की दरें कम हो जाएंगी। गुर्जर सोमवार को रियासी और राजोरी जिलों के दौरे पर थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......


जम्मू जिले में 45 और 18 से अधिक आयु वर्ग के बाद अब विस्थापित आबादी पर कोविड टीकाकरण को लेकर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें रोहिंग्याओं, नेपाली सहित अन्य विस्थापित लोगों को विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर टीकाकरण किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed