फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Process of allotment of industrial land intensified ahead of Modi visit

जम्मू-कश्मीर: मोदी के दौरे से पहले औद्योगिक भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज, 1125 निवेश इकाइयों को 6500 कनाल भूमि मिली 

Mon, 07 Mar 2022 04:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 04:28 PM IST
सार

भूमि आवंटन प्रक्रिया में अधिक निवेश, कम भूमि और अधिक रोजगार के बिंदुओं को अधिक प्राथमिकता दी गई है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ‘इज ऑफ डुइंग बिजनेस’ (सरल व्यापार) की दिशा में भी नई पहल की जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Process of allotment of industrial land intensified ahead of Modi visit
उद्योग - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में हो रहे निवेश सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले निवेश इकाइयों को भूमि आवंटन प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश में अब तक 1125 निवेश इकाइयों को 6500 कनाल भूमि आवंटित की जा चुकी है। इसमें अधिकांश भूमि का विस्तार किया गया है, जिसमें औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन


भूमि आवंटन प्रक्रिया में अधिक निवेश, कम भूमि और अधिक रोजगार के बिंदुओं को अधिक प्राथमिकता दी गई है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ‘इज ऑफ डुइंग बिजनेस’ (सरल व्यापार) की दिशा में भी नई पहल की जा रही है। 
विज्ञापन


निवेशकों के लिए अधिकांश कार्यों को सिंगल क्लीयरेंस विंडो पोर्टल के माध्यम से निपटाया जा रहा है। अभी तक 130 औद्योगिक सेवाओं को सिंगल विंडो प्रणाली पर ऑनलाइन कर दिया गया है। इस साल 160 से अधिक सेवाओं को एकीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोर्टल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को साझेदारी के एक बड़े नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिसमें घरेलू और विदेशी कंपनियां शामिल हैं। 

अब तक 70 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले
जम्मू कश्मीर में अब तक 70 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (एनएसडब्ल्यूएस) इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक (ईआईएलबी) से जुड़ा है जो जम्मू-कश्मीर के 45 औद्योगिक पार्कों की मेजबानी करता है। वर्तमान में 142 केंद्रीय अनुमोदन एनएसडब्ल्यूएस पोर्टल के माध्यम से लागू किए जा सकते हैं। 

 

निवेश सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अभी तिथि को अभी निर्धारित नहीं किया गया है। 20 से 25 मार्च के बीच सम्मेलन करवाया जा सकता है। निवेशकों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। -  रंजन प्रकाश ठाकुर, प्रमुख सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed