जम्मू-कश्मीर: शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाने की तैयारी, एक नवंबर से शूरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
क्लस्टर विश्वविद्यालय में यूजी पहले सेमेस्टर के दाखिले जारी हैं। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी रविंद्र टिक्कू ने बताया कि वैक्सीनेटेड छात्रों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। एक नवंबर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाने की तैयारियां जारी हैं। स्कॉस्ट जम्मू में विद्यार्थियों कोे ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुलाया जा रहा है। शोध प्रक्रिया और बाकी गतिविधियां भी कोविड नियमों का पालन करते हुए ऑफलाइन जारी हैं। विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक बीते एक माह से कक्षाएं ऑफलाइन जारी हैं।
जम्मू विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंताल ने बताया कि शोधार्थी लगातार आ रहे हैं। छात्रों ने भी संबंधित विभागों में आना शुरू किया है। लेकिन विश्वविद्यालय ने फिलहाल छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए आदेश जारी नहीं किया है। पढ़ाई ऑनलाइन जारी है। यूजी-पीजी की दाखिला प्रक्रिया पूरी होते ही ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन बैठक करेगा।
यह भी पढ़ें- पुंछ मुठभेड़: आईईडी से उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, ड्रोन से किए गए ग्रेनेड हमले, मददगारों की तलाश में जुटी सेना
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी छात्रों को कोविड टीकाकरण की पहली खुराक मिल चुकी है। विश्वविद्यालय में भी कई बार टीकाकरण शिविर लगाए गए। अलग-अलग जिलों के छात्रों ने संबंधित क्षेत्रों में भी टीकाकरण करवाया है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी शोधार्थी ही बुलाए जा रहे
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी पढ़ाई ऑनलाइन चली है। विश्वविद्यालय में शोधार्थी ही आते हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। सरकार की ओर से भी संस्थानों को खोलने के निर्देश मिल रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारी इस संदर्भ में जल्द निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन मोड से कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। तब तक कक्षाएं पहले की तरह ऑनलाइन चलती रहेंगी।