{"_id":"61b44b9490b72161c07a1808","slug":"jammu-and-kashmir-police-personnel-will-also-get-two-years-relaxation-in-sub-inspector-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पुलिस कर्मियों को भी मिलेगी सब इंस्पेक्टर भर्ती में दो साल की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पुलिस कर्मियों को भी मिलेगी सब इंस्पेक्टर भर्ती में दो साल की छूट
Sat, 11 Dec 2021 12:26 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:26 PM IST
सार
गृह विभाग ने 30 के बजाय आयु सीमा 32 वर्ष करने का आदेश किया जारी। कोरोना महामारी के चलते सामान्य आवेदकों के लिए बढ़ाई गई थी आयु सीमा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : @JmuKmrPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महकमे में तैनात पुलिस कर्मियों को भी सब इंस्पेक्टर भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट दी गई है। गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार सामान्य आवेदकों की तरह पुलिस कर्मी भी 30 के बजाय 32 वर्ष की आयु सीमा के साथ भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते भर्ती समय पर नहीं हो सकी थी। इसकी वजह से कई उम्मीदवारों की आयु 30 साल से अधिक हो गई। सामान्य उम्मीदवारों के लिए उपराज्यपाल ने आयु बढ़ाने की घोषणा की थी। अब पुलिस महकमे में तैनात पुलिस कर्मियों की आयु भी 32 वर्ष कर दी गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से 1200 पदों पर सब इंस्पेक्टरों की भर्ती होनी है। कोविड के चलते यह भर्ती अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इससे पहले उम्मीदवारों ने आयु बढ़ाने को लेकर मांग की थी। कड़े विरोध के चलते और मांग को लेकर सड़कों पर उतरे उम्मीदवारों की बात सुनते ही उपराज्यपाल ने आयु को 32 वर्ष कर दिया था।
विज्ञापन
अब गृह विभाग ने इस आयु को पुलिस महकमे में सेवारत कर्मियों पर भी लागू कर दिया है। कांस्टेबल और एसपीओ स्तर के कई कर्मी हैं, जिन्होंने सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन किया हुआ है।