{"_id":"60e2cdc4a3e5ca0c0a529ab4","slug":"jammu-and-kashmir-people-said-backward-classes-will-get-right-due-to-delimitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लोग बोले- परिसीमन से पिछड़े वर्गों को मिलेगा हक, चुनाव प्रक्रिया पूरी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लोग बोले- परिसीमन से पिछड़े वर्गों को मिलेगा हक, चुनाव प्रक्रिया पूरी करे सरकार
Mon, 05 Jul 2021 02:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:45 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में लोग केंद्र सरकार के परिसीमन के फैसले को सराह रहे हैं। लेकिन लोगों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार राज्य के दर्जे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कई संगठनों ने केंद्र सरकार के परिसीमन के फैसले को सराहनीय कदम बताया है। राजपूत सभा के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि भौगोलिक, राजनीतिक और समुदाय के आधार पर जिन लोगों के साथ भेदभाव हुआ है, अब उनको हक मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार होने वाले विधानसभा चुनाव में पीओजेके की लंबे समय से खाली पड़ी सीटों को भी भरा जाए। पीओजेके के निवासी कई सालों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिसीमन से कश्मीरी विस्थापितों की समस्याएं हल होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
केंद्रीय महाजन सभा के प्रधान रमेश गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में परिसीमन हो रहा है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह उचित निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि छह महीने में परिसीमन और चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाए। जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को भी बहाल किया जाए।
विज्ञापन