फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: People in panic due to road collapse between Gulabgarh-Massu, many people left the village

जम्मू-कश्मीर: गुलाबगढ़-मस्सू के बीच सड़क धंसने से लोग दहशत में, कई लोगों ने छोड़ा गांव

Fri, 30 Jul 2021 10:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 30 Jul 2021 10:24 PM IST
सार

कई लोगों ने गांव छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पनाह ले ली।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: People in panic due to road collapse between Gulabgarh-Massu, many people left the village
किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादल फटने के बाद सब डिवीजन पाडर में गुलाबगढ़ और मस्सू के बीच हुरियान ग्वाड़ी के पास सड़क धंसने से गांव के लोग दहशत में हैं। कुछ लोगों ने तो गांव छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर शरण ले ली है।

विज्ञापन

पाडर के डीडीसी सदस्य हरी कृष्ण ने बताया कि गुलाबगढ़ से मस्सू के लिए जो सड़क बनी है। वह 70 से 80 मीटर तक भोट नाले नामक नदी की तरफ धंस गई है।

लगभग आधा फुट से अधिक दरार आ गई है। उन्होंने कहा कि 2005 में जब इस गांव की भूमि खिसकी तो गांववासियों को गुलाबगढ़ में बसाया जा रहा था, वहा कुछ भूमि भी प्रदान की गई थी, जिनके पास पैसा था, उन्होंने मकान बना लिए। अब दोबारा जमीन खिसक रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जो 10-12 परिवार रह गए हैं, उन्हें भी गुलाबगढ़ या फिर अन्य किसी जगह पर बसाया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोविड नियमों पर लापरवाही पड़ सकती है भारी, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से तीसरी लहर का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के सरपंच मनोहर लाल ने भी गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम पाडर वरुण चाढ़क और तहसीलदार आदि को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जाहिए कि पाडर में बादल फटने से जो सड़कों को नुकसान पहुंचा है, उसे जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पिछले तीन दिनों से लगातार काम कर रहा है। अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed