फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Parliamentary committee reached the forward post to know the situation on the border

जम्मू-कश्मीर : अग्रिम चौकी पर पहुंच संसदीय समिति ने जाने बॉर्डर के हालात 

Sat, 21 Aug 2021 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 01:47 AM IST
सार

  • मकवाल बॉर्डर पर बीएसएफ की तैयारियों के बारे में जानकारी ली, ग्रामीणों से भी मुलाकात
  • बीएसएफ ने सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों, हथियारों और नशे की तस्करी और घुसपैठ के लिए बनाई जाने वाली टनल जैसी चुनौतियों से कमेटी को अवगत कराया

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Parliamentary committee reached the forward post to know the situation on the border
सीमा पर संसदीय समिति... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर आई गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने शुक्रवार को अग्रिम चौकी मकवाल पहुंचकर बॉर्डर के हालात जाने। यहां बार्डर प्रबंधन की जानकारी ली। सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों, ड्रोन से हथियारों और नशे की तस्करी और पाकिस्तान द्वारा समय-समय घुसपैठ के लिए बनाई जाने वाली टनल जैसी चुनौतियों से बीएसएफ ने समिति को अवगत कराया। कहा कि बार्डर पोस्टों तक सड़क बनाने, 24 घंटे बिजली मुहैया कराने तथा नल से पानी की सप्लाई की आवश्यकता है।

विज्ञापन


समिति के चेयरमैन आनंद शर्मा को स्पेशल डीजीपी एस पंवार और आईजी जम्मू एनएस जमवाल ने बीएसएफ की गतिविधियों से जुड़ी कई अन्य जानकारियां दी। सीमा पर जवानों ने बार्डर की रक्षा करने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीक और तैयारियों का माक ड्रिल भी किया। समिति ने बीएसएफ के जवानों और अफसरों से मुलाकात कर उनकी कार्य दशा तथा तैनाती के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों के बारे में जाना। बीएसएफ अधिकारियों ने बरसात और खराब मौसम के कारण पेश आने वाली चुनौतियों के बारे भी जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस दौरान समिति ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इससे पहले बीएसएफ के बार्डर प्रबंधन, निगरानी और बंदोबस्त की जानकारी भी दी गई। कमेटी ने बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर जम्मू का भी दौरा किया। ज्ञात हो कि 18 सदस्यीय समिति केंद्र शासित प्रदेश में विकास तथा जनता के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हासिल करने के लिए दौरे पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर पर इस्तेमाल होने वाले हथियारों की दी जानकारी
बीएसएफ की ओर से हाल ही में बार्डर पर सुरंगों का पता लगाने, घुसपैठियों को मार गिराने, पाकिस्तान द्वारा भेजे जाने वाले हेक्साकॉप्टर आदि को दिखाया गया। बीएसएफ की ओर से बार्डर पर इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों और तकनीक के बारे भी जानकारी दी। समिति ने कहा कि बीएसएफ को बार्डर पर पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए अपना पक्ष रखेंगे। इसमें सुधार के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed