फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Pakistani intruder's dead body handed over to Ranger, died in GMC Jammu

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव रेंजर को सौंपा, जीएमसी जम्मू में हुई थी मौत

Sat, 29 May 2021 10:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 29 May 2021 10:10 PM IST
सार

मारे गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान से संबंधित दस्तावेज प्राप्त होने के बाद शव रेंजर्स को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Pakistani intruder's dead body handed over to Ranger, died in  GMC Jammu
border area (file photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की बैनगलाड क्षेत्र के बंद टिप की सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को घायल कर दिया था। उसने 28 मई को जीएमसी में दम तोड़ दिया। उसका शव शनिवार को पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक आसिफ राजा की जीएमसी जम्मू में मौत हुई थी। बीएसएफ 48वीं वाहिनी की ओर से बीपी नंबर-53-54 के बीच फॉरवर्ड एरिया बीओपी बंद टिप की जीरो लाइन पर एक मीटिंग हुई। इसमें पाकिस्तान की पोस्ट अफजल के 25 विंग चिनाब रेंजर द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंपनी कमांडर स्तर की बैठक की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने दो नागरिकों पर चला दी गोलियां, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद लगभग सवा तीन बजे बैठक के दौरान बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स से मारे गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान करने और समर्थन में दस्तावेज मुहैया कराने को कहा। मारे गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान से संबंधित दस्तावेज प्राप्त होने के बाद उसका शव रेंजर्स को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed