{"_id":"60a4c70dce245417c551a024","slug":"jammu-and-kashmir-pakistani-drone-seen-in-samba-sector-bsf-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा
Wed, 19 May 2021 01:36 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 19 May 2021 01:36 PM IST
सार
पाकिस्तान कोरोना के मुश्किल समय में भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लगातार जम्मू-कश्मीर में की जा रही घुसपैठ करने की कोशिश।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक बार फिर से पाकिस्तानी ड्रोन घुस गया, जिसे बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ दिया। पाकिस्तान द्वारा लगातार जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही है। जिसे बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना में ठप पड़ गई एसीबी और सीबाआई की जांच रफ्तार, लंबित पड़े कई मामले
गौरतलब है कि मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सांबा के बैनगलाड क्षेत्र में बीएसएफ ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बीएसएफ की फायरिंग में वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरी आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
घुसपैठिए की पहचान लाहौर पाकिस्तान निवासी 30 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि बसंतर नदी से लगती बंध टिप पोस्ट के पास मंगलवार शाम को पाकिस्तानी घुसपैठिया देखा गया। उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह भारतीय सीमा की ओर तेजी से बढ़ता चला आया।
इस पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी। इसमें वह घायल हो गया। बीएसएफ की 48वीं वाहिनी के जवान घायल को विजयपुर अस्पताल ले आए, जहां से देर रात उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।