फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Pakistan violates ceasefire in Poonch

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की एलओसी पर नापाक हरकत, पुंछ में भारी गोलाबारी

Mon, 02 Sep 2019 09:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Sep 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Pakistan violates ceasefire in Poonch
फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पाकिस्तान ने पुंछ जिले के खादी करमाड़ा सेक्टर में गोलाबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों में भारी गोलाबारी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः बौखलाये पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में जवान शहीद
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना फायरिंग का उचित जवाब दे रही है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग एक बजे पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी की। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फायरिंग देर शाम तक जारी थी।

जुलाई से अब तक पांच जवान शहीद

बताया जाता है कि जुलाई से राजोरी व पुंछ दोनों सीमावर्ती जिलों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है। इसमें पांच सैनिक शहीद हो चुके हैं जबकि एक 10 दिन के बच्चे व एक नागरिक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। गोलाबारी में कई नागरिक व जवान घायल भी हुए हैं।

शनिवार को सेना प्रमुख ने किया था दौरा
जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा कर  वहां की स्थिति की समीक्षा की तथा संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए की प्रतिक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने पाकिस्तान के घुसपैठ के प्रयासों से निपटने के लिए अपनाए गए तरीकों की भी जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed